

हरिद्वार । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मायापुर हरिद्वार के संयुक्त तत्वधान में रैली का आयोजन किया गया।
रैली शिव मूर्ति ललतौराव पुल से निरंजनी अखाडा होते हुए निकाली गयी।
जिसमें सूचना कार्यालय हरिद्वार से सूचना अधिकारी प्रमोद चन्द तिवारी, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सक्सेना, पीआरडी स्वयंसेवक-गीता राजपूत, राघव, सुनिल आदि उपस्थित रहे।
रैली मे छात्र.छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा का नारा लगाते हुए रैली को सफल बनाया । रैली प्रधानाचार्य अजय एनएसएस अर्जुन के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें समस्त स्टाफ सरस्वती शिशु मंदिर से भूपेन्द्र सिंह एवं समस्त स्टाफ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों में निकिता, ईशा, कृष्णा , अभिषेक के अलावा सैकड़ों छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की
आज 04-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 34 लाख 15 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
देवदूत बनी हरिद्वार पुलिस