
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक स्ट्रगल फाॅर स्वतंत्रता थ्रो साइंस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित थे।

More Stories
राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने प्रेस क्लब में सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया
मेलाधिकारी ने रोड़ी-बेलवाला व शोल क्षेत्र में कुंभ तैयारियों का लिया जायजा
परमार्थ निकेतन में विश्व के विभिन्न देशों से आए योग-जिज्ञासुओं ने प्राप्त किया योग, वेदांत एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण