
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री अंकुर गर्ग द्वारा निकट सराय फाटक हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
उत्तराखंड में 20 बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला: देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के SSP भी बदले
जनपद रुद्रप्रयाग को मिला नया नेतृत्व: नव नियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संभाली जनपद की कमान
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम