
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में विगत कई दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गयीं थीं, जिनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, जहां उन्होंने आज अन्तिम सांस ली।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस का सट्टेबाजों पर शिकंजा
वर्षा ऋतु में रवासन नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस की पहल
ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण, ट्रैक मरम्मत, संकेतक, कूड़ेदान व पेयजल सुविधा की मांग रखी