

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री रवि चौहान द्वारा प्रिन्स आटो सर्विस स्टेशन के पास सिडकुल मार्ग सलेमपुर महदूद, हरिद्वार में अनधिकृत दुकानों व वेयर हाउस के निर्माण को अधिशासी अभियन्ता श्री माधवानन्द जोशी, सहायक अभियन्ता श्री पंकज पाठक, अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।


जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
विश्व करुणा दिवस पर मानवता, सेवा और संवेदना का दिव्य संकल्प
साइबर ठगी के पीड़ित को मिली बड़ी राहत, हरिद्वार पुलिस ने वापस कराई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई