
राज्य में कई दिनों से चल रही बरसात से आम जनजीवन व्यस्त है। बरसात के कारण ही नदी नाले उफान पर है। हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड जवान महेश पलडि़या की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलडि़या भोरशा थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
बताया जा रहा है कि महेश पलडि़या बीते देर रात करीब 8 बजे ड्यूटी के बाद अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला उफान पर आ गया और वो नाले में बह गया। रात को स्थानीय लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका। वहीं शनिवार सुबह उसका शव नाले में मिला। वहीं सूचना मिलने पर परिवार में मातम छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलडि़या के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। महेश पलडि़या आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। पुलिस विभाग ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।

More Stories
भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा ने ‘राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया
अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
कुंजापुरी मेले में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू