
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला अधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया