
हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देर्शों के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) श्री प्रतीक जैन की उपस्थिति में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में मतदान कार्मिकों का तृतीय रेण्डेमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर कार्मिकों का तृतीय रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात सभी तैनात कार्मिकों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन उपस्थित अधिकारियों एवं सम्बन्धितों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/नोडल अधिकारी/कार्मिक व्यवस्था/प्रशिक्षण, त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2022 श्री बीर सिंह बुदियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री यशपाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया