- विनोद आर्य एवं बेटे पुलकित आर्य भाजपा से निष्कासित

देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य पुत्र श्री विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन आर्य नगर हरिद्वार उत्तराखंड को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 2003 अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003 की धारा 5 की उप धारा 3 च के तहत तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया गया है । प्रमुख सचिव श्री एल फैनई द्वारा इस आदेश को जारी कर दिया गया है। अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

वहीं दूसरी की ओर बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद आर्य और उनके हत्यारे बेटे पुलकित आर्य को तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध तड़के 4 बजे से सघन प्रवर्तन अभियान, 50 से अधिक वाहनों के चालान