
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफ आई आर दर्ज करा कर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश शहर में मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर राजस्व पुलिस है जिसके पास आधुनिक हथियार व जांच हेतु किसी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है वे जांच कर रहे हैं। जानकर अत्यंत ही पीड़ा होती हुई।
उन्होंने कहा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से कुमारी अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्य प्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व पुलिस की व्यवस्था चल रही है प्रदेश में उसको तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने चौकी स्थापित करने हेतु अविलंब आदेश करने की कृपा करे।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना