
हरिद्वार। फिल्म अभिनेता सुपरस्टार महेश बाबू हरिद्वार पहुंचे जहा उन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी माता की अस्थि विसर्जन करते हुए कर्मकांड कराया तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने पूरे विधि विधान से कर्मकांड कराया कर्मकांड कराने के बाद वे जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दे की तीन दिन पहले दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। सभी ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण