
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में चैन राय जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अधिकारियों ने समिति के सम्मुख चैनराय जिला महिला चिकित्सालय के वर्ष 2021-22 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये 1,66,63,503.00 रूपये के बजट का सम्पूर्ण विवरण समिति के सम्मुख रखा, जिसे जिलाधिकारी ने अनुमोदित किया।
चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक में अधिकारियों ने चिकित्सालय के आवश्यक उपकरणों की ए0एम0सी0 कराये जाने, विद्युत कार्य हेतु ऑन कॉल/पीआरडी के माध्यम से नवीनीकरण कराये जाने की व्यवस्था, लेखाकार की सेवा का नवीनीकरण किया जाना, एसएनसीयू वार्ड आया के दैनिक आधार पर सेवा प्राप्त करने, चिकित्सालय वार्ड आया एवं सुरक्षा गार्ड के सेवा विस्तार किया जाना तथा औषधि, रसायन एवं सर्जिकल सामग्री के क्रयोपरान्त कार्येत्तर स्वीकृति प्रदान करने के प्रस्ताव रखे, जिन्हें जिलाधिकारी ने अनुमोदन प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 राजेश गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण