
केदारनाथ। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमें केदारनाथ व लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया। उक्त हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था, जिसमें 07 लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के नाम पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, काला
व पायलट अनिल सिंह शामिल हैं। सभी की हादसे में मौत हो गई।

More Stories
सेवा सुशासन एवं जन कल्याण के धामी सरकार 5 वर्ष
मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’- सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा
आग लगने की घटनाओं से बचाओ के लिए फायर ऑडिट, मौके पर सुरक्षा उपकरणों की की गई जांच