October 23, 2026

अभिनेत्री आलिया भट्ट का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का सफर हुआ

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 19 अक्टूबर को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना 10 साल का सफर पूरा कर लिया हैं।  10 साल पहले 19 अक्टूबर 2012 को अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसके बाद आलिया ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बीते 10 सालों में खुद को बतौर अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित तो किया ही साथ ही खुद की एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रही। मौजूदा समय में आलिया बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और उनके सामने एक से बढ़कर एक हस्तियों का चार्म भी फीका पड़ जाता है।

You may have missed