
हरिद्वार। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय खेल – 2022 के अन्तर्गत सोमवार 28 व 29 नवम्बर 2022 को बास्केटबॉल खेल के अण्डर- 17 एवं 21 आयु वर्ग के इच्छुक बालक व बालिकाएं प्रातः 09 बजे जवाहर नवोदय राष्ट्रीय युवा केन्द्र, भगत सिंह चौक, रानीपुर, (एम्बिशन हूप्स वॉस्केटबाल एकेडमी) हरिद्वार में उपस्थित होकर बास्केटबॉल खेल में प्रतिभाग कर सकते है। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल खेल में जनपद स्तर पर सीधा प्रवेश प्रतियोगिता तिथियों को खेल विधाओं का आयु वर्गवार आयोजन किया जाना निर्धारित है। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि जनपद स्तर पर सीधा प्रवेश प्रतियोगिताओं हेतु शीघ्र अति शीघ्र अपना पंजीकरण करवाते हुए निर्धारित तिथि पर नियत आयोजन स्थल पर उपस्थित होवें।

More Stories
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग लिया
जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोमवती स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जयजा लेते हुए
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान