
हरिद्वार। छात्राओं को व्हाट्अप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 17 नवम्बर को पीबी म्यू. इंटर भल्ला कालेज हरिद्वार द्वारा नगर कोतवाली में अध्यापक सुनील कुमार द्वारा छात्राओं का मानसिक व शरीरिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच नगर निगम आयुक्त से कराने पर आरोपों की पुष्टि होने पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था व मुंकद्मा दर्ज कर लिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने शहर कोतवाल अजय ंिसंह को टीम गठित कर विवेचना के निर्देश दिए। विवेचना कर रही पुलिस टीम ने प्रिसिपल व अन्य अध्यापकों के बयान लिए। बयान में आरोपों को सही पाया गया। मुकद्मा दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक छिपता घुम रहा था। पुलिस ने आरोपी को उसकी बहन के सहारनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

More Stories
मयंक चोपड़ा और चिराग ठाकुर 2025 इंडियन नेशनल टीएसडी (TSD) रैली चैंपियन बने, समाजसेवी एवं रोटरी क्लब रानीपुर के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चोपड़ा के सुपुत्र हैं मयंक चोपड़ा
ऑपरेशन प्रहार “पिल्ला गैंग” पर हरिद्वार पुलिस का एक और प्रहार
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण