
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बुध वार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज बहादराबाद क्षेत्र के अर्न्तगत श्री सतैन्द्र चौहान आदि , द्वारा अलीपुर बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को सील किया गया , हितबद्ध व्यक्ति आदि , जमालपुर मार्ग कृष्णा एन्कलेव के बराबर में जियापोता हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रिये सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया। साथ ही भगवानपुर स्थित इवोलेट फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री सहायक अभियन्ता श्री उमापति भट्ट , अवर अभियन्ता श्री बलराम सिंह एवं स्टाफ के साथ सीलिंग की कार्यवाही की गई है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए