
हरिद्वार। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्म दिन मनाया गया। सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना कर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करण माहरा ने मां गंगा की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा में सोनिया गांधी की दीर्घायु के लिए दूध चढ़ाया। जिसके बाद में गरीबों को प्रसाद भी बांटा गया।
करन माहरा ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी भले ही जितने मर्जी आरोप या फिर उनका अपमान करती रहे, लेकिन उनके बलिदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने हिमाचल की जीत पर वहा की जनता का आशीर्वाद बताते हुए कार्यकर्ताओं के योगदान की भी प्रशंसा की। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

More Stories
मकर संक्रांति स्नान पर्व पर आज साय आरती दर्शन तक 4 लाख 90 हजार श्रद्धालु गणों द्वारा स्नान कर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान किया
लखनऊ में उत्तरायणी कौथिग में बोले मुख्यमंत्री धामी: संस्कृति, विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल