हरिद्वार/ देहरादून। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स( इंडिया) उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में संपन्न हो गये। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार तलवार अध्यक्ष व देहरादून से वीरेंद्र भारद्वाज निर्विरोध महामंत्री चुने गए है।
प्रांतीय कार्यालय में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी वन मुख्य संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने अध्यक्ष महामंत्री को निर्वाचन पत्र सौंपे। विख्यात शिक्षाविद्, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी हिमालय कंपनी का मालिक प्रोफेसर डॉ एस फारूख ने निर्वाचित पदाधिकारियों को नये कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश जोशी, पूर्व महामंत्री सुशील त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव निशांत चौधरी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, राजेश शर्मा, सतीश जोशी, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, रवि अरोड़ा सुरवीर सिंह पटेल, अमन कनेरी, राजू वर्मा, हर्ष निधि शर्मा, रवि अरोड़ा, संदीप भंडारी, दिनेश जोशी, रमेश यादव, अतुल शर्मा, आशीष पांडे, नारायण सिंह रावत, शेर सिंह सितारगंज, शैलेंद्र कुमार सिंह, जफर अंसारी ,सतीश कुमार शुक्ला, राजेंद्र अधिकारी, प्रमोद बामेठा, भगवान सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहें।


More Stories
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन, सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन