
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार के दिए गए आदेशों और उप जिलाधिकारी भगवानपुर आशीष कुमार मिश्रा के निर्देशन में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर मैसर्स हरि गंगा स्टोन क्रशर पर जाकर जांच की तथा अनियमितता पाए जाने पर स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है तथा मौके पर उपस्थित स्टोन क्रेशर कार्मिकों को सख्त हिदायत दी है कि अग्रिम आदेशों तक उक्त क्रेशर परिसर में मौजूद उप खनिज को किसी भी प्रकार से खुर्दबुर्द ना किया जाए ।

इस कार्यवाही में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित खनन विभाग और राजस्व की टीम मौजूद रही।

More Stories
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री ने आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ