
हरिद्वार। बाबा रामदेव का अश्लील पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पतंजलि की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार पतंजलि के लीगल काम देखने वाले रमन पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाबा रामदेव की कुछ लोगों ने उनके अश्लील और भद्दे पोस्टर तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं, जिससे बाबा की छवि धूमिल हो रही है।
सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्टर अपलोड करने वाले दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। जिसमें देहरादून निवासी शामिल हैं। कनखल पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों में अस्थायी व्यवस्थाओं ने भी पकड़ी रफ्तार, शिविरों से लेकर सड़कों और पार्किंग तक काम तेज
प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विद्यालयों के आसपास परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर सख्ती