
हरिद्वार। जनपद के थाना कलियर पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देव भूमि मिशन 2025 अभियान के तहत एसएससी हरिद्वार के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सोहलपुर रोड पर एक नशा तस्कर नशीले कैप्सूल लेकर घूम रहा है।
पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम छोटन पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी ग्राम भाटोल थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने बताया है कि उसने यह कैप्सूल कलियर से एक व्यक्ति से खरीदे हैं और वह यह नशे के कैप्सूल को वह आसपास के भट्टो व नशा करने वाले युवाओं को महंगे दामों में बेचता है। पुलिस अब नशीले इंजेक्शन बेचने वाले की तलाश कर रही है।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण