October 22, 2026

स्वामी यतीश्वरानन्द महाराज ने दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारंभ किया

हरिद्वार। हरिद्वार के ग्राम बहादरपुर जट में गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी यतीश्वरानन्द महाराज ने दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारंभ किया।    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित चौहान उपाध्यक्ष जिला पंचायत, चंद्रशेखर यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी एवं सोहन वीर पाल सदस्य जिला पंचायत उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश वर्मा ग्राम प्रधान बहादरपुर जट के द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम इनाम की धनराशि ₹21000 एवं द्वितीय इनाम की धनराशि ₹11000 व ट्रॉफी रखी गई। जिसे विजय श्री हासिल करने वालों को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में धर्मेंद्र चौहान, रेनू चौधरी, जितेंद्र तोमर, वीरा चौधरी, फकीरचंद,ओमपाल यादव, रविंद्र शर्मा, चंद्रकिरण, नरेश चौधरी, विकास गौतम, रमेश प्रधान, मेहरबान अली, अजमल, अभिनव, आस्तिक, तुषार, जतिन, राकेश यादव, जितेंद्र चौहान एडवोकेट, विकास कुमार, राजेश कुमार, सत्य कुमार, सतपाल जी, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में कमेटी के सदस्य सहदाब अली, अभिनव शर्मा, तुषार यादव, आस्तिक यादव, आकाश चौधरी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

You may have missed