
हरिद्वार। हर की पौड़ी क्षेत्र हरिद्वार में पुलिसकर्मियों को यात्री का पर्स मिला। जिसमें ₹11000 नगद, दो आधार कार्ड, एक डायरी थी। पर्स में मिली डायरी में गुजराती भाषा में कुछ मोबाईल नम्बर लिखे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा गुजराती भाषा जानने वाले व्यक्ति को बुलाकर नंबरों का हिंदी भाषा में अनुवाद कराया गया। जिससे कि उस व्यक्ति का पता चल सके जिसका यह पर्स है और फोन कर बुलाया जा सके। स्वामी गुजरात के बनासकांठा निवासी मगन जी को बुलाकर हरकी पैड़ी पर तैनात कांस्टेबल राजेश रावत द्वारा पर्स उनको सौंप दिया गया है। पर्स को पाकर मगन भाई के चेहरे पर अलग ही स्माईल दिखायी दी।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार