
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, हरिद्वार मे छात्र-छात्राओं, शिक्षको एवं कर्मचारियों ने वर्ष के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक्स डॉ0 राहुल, एसिस्टेंट प्रोफेसर ऋतिका कौशिक, कीर्ति चुग, मितंाशी विश्नोई, ज्योति राजपूत, वर्षा रानी, अंजुम सिद्दिकी, शादाब, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, धरणीधर वाग्ले ने सर्वप्रथम सरस्वती जी के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ कियां ।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कराने में ऋतिका कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डांस परफॉमेंस मंे जानकी, ऋतिका विटोलिया, संजना, हिना वशिष्ठ, श्वेता, अनन्या एवं अभिषेक ने दिया। एक्टिंग में कार्तिक, गायन में जानकी, दीपक, तुषार, मोहित। स्पीच एंव पोयट्री में एशिका, विवेक ने भाग लिया। बैस्ट परफॉमर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आदित्य एवं रोहित यादव को एक्टिव पार्टिसिपेशन के सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण