
रुड़की। लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए रोटरी क्लब रुड़की द्वारा सिविल अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदारों को चाय समोसे नमकीन बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। पदाधिकारियों ने मरीजों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके साथ ही बागड़ियों को भी खाद्य सामग्री बांटी गई।
बुधवार को रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचे रोटरी क्लब रुड़की ने सभी वार्डों में जाकर मरीजों और उनके तीमारदारों को खाद्य सामग्री दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर गौरव ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है और उनके द्वारा की गई समाज सेवा सराहनीय हैं। इस अवसर पर पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जहां बीमारियों का प्रकोप बढ़ा हुआ है ऐसे में खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे ऊपर बढ़ जाती है। अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है ,इस अवसर पर रोटरी आरसीसी अध्यक्षा श्रीमती पूजा नंदा ने कहा कि अध्यक्ष वीके शर्मा के मार्गदर्शन में रोटरी संस्था हमेशा से समाज सेवा में बढ़ चढ़कर कार्य करती है,सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल में रोटरी रोटरी क्लब द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, इस अवसर पर सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल,अध्यक्ष बीके शर्मा, पूर्व सहायक सुभाष सरीन,रोटरी आरसीसी अध्यक्षा पूजा नंदा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश काला, राजेश चंद्रा, गगन सरीन,अशोक अरोड़ा,वीरेंद्र कुमार जैन,पंकज नंदा,अलका मित्तल प्रेम सरीन आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण