
हरिद्वार। नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की निवासी एक महिला ने 18 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर नाबालिक पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर डरा धमकाकर वेश्यावृत्ति कराने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपित का नाम किसना उर्फ जुडी उम्र 20 वर्ष पुत्र बॉबी निवासी हरेटी थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उ.प्र. बताया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण