
हरिद्वार। बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 1 को विद्या मंदिर से 5 स्थानांतरित करने को लेकर सभी अभिभवकों को स्कूल प्रशासन की ओर से बुलाया गाय।इस मोके पर ईएमबी के सचिव अनूप गोयल एवं शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

बाल मंदिर प्रधानाचार्य की ओर से अभिभावकों को बताया कि यहा पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को सेक्टर 5 विद्या मंदिर में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई पुरी करनी होगी। जिस पर सभी अभिभावक नाराज हो गए। उनका कहना है कि हमने अपने बच्चों का प्रवेश बाल मंदिर में इसलिए कराया था क्योंकि हमारे घर से यह स्कूल नजदीक है और हमारे बच्चों को आने जाने में कोई असुविधा नहीं है। उनका कहना है कि ईएम् बी प्रशासन अभिभावकों पर जबरन यहां से अपने बच्चों का प्रवेश विद्या मंदिर में कराने का दबाव बना रहा है । अभिभावकों द्वारा ईएम् बी प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए ऐसा नहीं होने देने की चेतावनी देते हुए. कहा कि ईएमबी प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं हुुआ तो हमे मजबूरन आंदोलन् करन होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर सुषमा, शशि, रश्मि, रेखा, प्रेमा, गीता, शोभा, नेहा, रजन , सीमा, अनुप, अशोक, नारायन, सोनी, सुशील आदि अभिभावक उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण