
हरिद्वार। लेखपाल, पटवारी पेपर लीक मामले मे एसआईटी ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के साथ पकड़े गए आरोपितों की संख्या अब 15 को चुकी है।
एसएसपी अजय सिंह के पर्यवेक्षण में पटवारी, लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी। अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी एसआईटी ने विवेचना और गिरफ्तारी में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
प्रकरण के मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के मौसेरे भाई अभियुक्त देवी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम टिपारा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व अभियुक्त राजपाल के छात्र धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम लालवाला मजवता थाना बुग्गावाला हरिद्वार ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25=25 हजार रुपए बतौर एडवांस लिए थे। एसआईटी अब रिजॉर्ट में आए अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे साक्ष्य एकत्रित कर रही है। इस मामले में एसआईटी की जांच अभी जारी है।

More Stories
भविष्य में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन से ग्रिड को स्थिर रखने के लिए, सिंक्रोनस कंडेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : रंजन कुमार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित