
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल ने बुधवार को चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट हरिद्वार का भ्रमण किया। उन्होंने चण्डी देवी मंदिर में साफ-सफाई, आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की पेयजल, विद्युत्त, खानपान एवं विश्राम आदि की व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।
श्री बीर सिंह बुदियाल ने मंदिर परिसर में लग रही दुकानों में से अवैध दुकानों को चिन्हित कर खाली करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने तत्पश्चात मंदिर ट्रस्ट के आय-व्यय की गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर सम्बन्घित अधिकारियों सहित मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया