
हरिद्वार। प्रदेश के मा0 कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें माता की चुनरी, नारियल, प्रतिमा भेंट की और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, श्री अभिषेक गौड़ महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सचिन शर्मा, लव शर्मा, राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट, तरुण नैय्यर, अंकुश कौशिक सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस का गौकशी के खिलाफ कड़ा प्रहार