
हरिद्वार ।कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जगतगुरु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।
कनखल स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बद्रीनाथ धाम को भी भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक टूरिज्म की अनेक संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है कि अध्यात्म के क्षेत्र में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे।
इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है।

More Stories
NUJ (I) उत्तराखंड हरिद्वार इकाई में संगठनात्मक फेरबदल, नरेश गुप्ता आजीवन निष्कासित, विकास झा बने कार्यवाहक अध्यक्ष
सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो -भगवत प्रसाद मकवाना
देशराज कर्णवाल जी ने ग्राम कमेलपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं