October 22, 2026

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत घाटों एवं फ्लाई ओवर के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-‌जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है, जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश दिये l

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी.एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एनएचआई श्री प्रदीप गुसांई, सी.ओ. सुश्री जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक श्री राकेश रावत तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

You may have missed