
हरिद्वार।आज निदेशक होम्योपैथिक डॉ जे एल फिरमाल जी एव जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास ठाकुर जी के आदेशानुसार Dogra Family lines , Cantonment military area roorkee हरिद्वार मे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर Cantonment Board द्वारा आयोजित बहुद्देशीय शिविर मे एक निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया । इस शिविर में डॉ दिव्या सिंह, चिकित्सा अधिकारी,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, ब्रह्मपुर और डॉ भगत सिंह, चिकित्सा अधिकारी,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, Landhora द्वारा ज़ोडो का दर्द ,महिलाओं से सम्बंधित बीमारी, त्वचा रोग व बच्चों में होने वाली बीमारियां अन्य कई मौसमी बीमारियो के विषय में जानकारी दी और ११५ मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाई वितरित की गईं । शिविर में श्री दिनेश कुमार, श्रीं रविन्द्र कुमार व श्री रिफाकत अली का भरपूर सहयोग रहा।

More Stories
राष्ट्र निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है:आर. के. द्विवेदी
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा