
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक श्री अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
परमार्थ निकेतन से फ्रेंडशिप डे पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का विशेष संदेश
डस्टबिन खुद खोलेगा ढक्कन, खुद करेगा कचरे का कॉम्पैक्शन — नगर निगम हरिद्वार का अनोखा नवाचार, ‘स्मार्ट सोलर बिन’ का कांवड़ मेले में ट्रायल