
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तकों को नदी संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए लाभदायी बताते हुए कहा कि गंगा के प्रहरी पुस्तक में कहानियों के माध्यम से नदियों के बारे में जानकारी के साथ नदियों की स्वच्छता के बारे में बताया गया है। वहीं ’स्वच्छता ही सेवा’ पुस्तक में स्वच्छता से सम्बंधित कहानियां स्वच्छता के साथ स्वच्छ भारत अभियान को जनजन तक पहुंचाने में मददगार होगी। इस अवसर पर श्री विपिन, डां. अनिल शर्मा, रजनीश कौंसवाल, आदि उपस्थित रहे।भाग।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना