
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी के पॉलिटेक्निक विभाग में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। ग्लोबल इंजिनियंरिग एण्ड पैकेजिंग कम्पनी द्वारा छात्रों का साक्षात्कार व् ग्रुप डिस्कशन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रिकल के छात्र प्रशांत राघव व् मैकेनिकल के छात्र अमन कुमार ,अभिनव शर्मा,कृष्ण कांत सोनी , पवन कुमार , दीपांकर चौहान का चयन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ऐ.के.गौतम और शिक्षक आशीष कुमार, दीप्ति चौहान, वीरेंदर राय, अभिलाषा चौहान, वर्षा वर्मा, प्रियंका अरोड़ा, उमीशा त्यागी, विजय चौहान, उमेश चंद्र, प्रशांत कुमार, अनुराग अरोड़ा, आयुष धीमान, विकास यादव, देवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक अंकुश ओहरी और जयलक्ष्मी द्वारा बताया गया कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कई और कंपनियों के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कराया जायेगा।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण