
हरिद्वार। जिला सेवायोजन अधिकारी अनूभा जैन ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से दिनांक 08.06.2023 को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में AKUMS PHARMA में ट्रेनी पद के लिए, जिसकी शैक्षिक योग्यता B.Sc, M.SC, PHARMA (Chemistry/Biology) उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 23 से 26 वर्ष के मध्य हो, जिसमें पुरूष एवं महिलायें दोनों आवेदन कर सकते है। ऑटोमोबाईल क्षेत्र की एक अग्रणी कम्पनी में अप्रेन्टिस के लिए केवल महिलायें पात्र है तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह रूपये 10,000-15,000 के मध्य वेतन देय होगा । रोजगार मेले हेतु अभ्यर्थी का पंजीकरण नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (NCS) www.ncs.gov.in पर होना अनिवार्य है, जिसके लिए किसी भी कार्यदिवस में आकर कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

More Stories
महिला सम्मान बिल पर विपक्ष का गहरा आघात:सुनील सैनी
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भारतीय सेना द्वारा आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी