मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून के दो विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की। उक्त क्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित उनके निजी आवास में जाकर मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री झंडा साहिब में श्री महंत देवेंद्रदास जी महाराज से भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।
More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस का गौकशी के खिलाफ कड़ा प्रहार