
हरिद्वार। अंजू पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार ने पुलिस महानिदेशक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 22 जून 2023 को मनसा देवी हिल बाईपास मार्ग पर मलखान राजू सचिन मोनू सहित कई लोगों ने उसकी पुत्री राधा का अपहरण कर जाने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि विरोध करने पर मझे भी गाडी मे उठा लिया हमारी चीख-पुकार सुनकर तीर्थयात्रियों ने बड़ी मुश्किल से उनके चुंगल से हमें छुड़ाया हम जंगल के रास्ते से डरते छुपते छुपाते बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंचे तो यह लोग लाठी-डंडे हथियार लेकर वहां भी पहुंच गए हमने इधर-उधर पड़ोस में छुपकर अपने प्राण बचाए।
इनकी लोगों की शिकायत नगर कोतवाली हरिद्वार में की गई लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर।
उन्होने कहा कि वे लोग झूठा मुकदमा दर्ज कर प्रार्थी गण को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमती अंजू ने पुलिस मुख्यालय में प्रार्थना पत्र अपना व पुत्री का अपहरण करने का प्रयास किये जाने वालो के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण