
हरिद्वार्। वार्ड 17 तिबड़ी के पूर्व सभासद रामेश्वर व उनकी पत्नि वार्ड पार्षद विमला देवी ने प्रैसवार्ता कर पुत्र वधू द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार व बेबुनियाद बताया। रामेश्वर ने कहा कि पुत्र वधू द्वारा दहेज लेने एवं मारपीट के आरोप लगाए हैं। जबकि इस तरह की कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुत्र वधू मेरे परिवार को बदनाम करने की नीयत से इस तरह के आरोप लगा रही है।
उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुत्र वधू को मेरे घर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। पूरा परिवार बहू को बेटी की तरह ही प्यार करता है। बहु के साथ किसी भी प्रकार की मार पिटाई नहीं की गयी गयी है। पुलिस इस मामले पर गंभीरता से जांच करे। रामेश्वर ने यह भी कहा कि मैने अपने बेटे की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। लेकिन बहु लगाकर अनर्गल आरोप लगाकर मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रही है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश