हरिद्वार।
योग गुरु बाबा रामदेव ने एलान किया है कि वो अब इस विवाद को समाप्त करना चाहते हैं। उनका कहना है कि हमारा अभियान एलोपैथी या एलोपैथिक चिकित्सकों के नहीं, बल्कि ड्रग माफिया के खिलाफ है, जो दो रुपये की दवा को 2000 तक बेचते हैं। बाबा रामदेव ने सोमवार रात एक बयान जारी कर कहा कि वह आयुर्वेद बनाम एलोपैथी विवाद को खत्म करना चाहते हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ उनका यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि आयुर्वेद को स्यूडो-साइंस और अल्टरनेटिव थैरेपी कहकर या किसी भी तरह से इसके प्रति घृणा रखने और इसे नीचा दिखाने, अपमानित करने की किसी भी कोशिश बाबा रामदेव ने कहा कि भविष्य में वो एमबीबीएस डॉक्टर बनाने का एक मेडिकल कालेज खोलेंगे। जहां वह आदर्श रूप में एमबीबीएस डॉक्टर तैयार करेंगे। साथ ही कहा कि वह सबसे अंत में वैक्सीन लगवाएंगे। वैक्सीन न लगवाने का बयान उन्होंने कभी नहीं दिया था। ये कहा था कि जब सबका वैक्सीनेशन हो जाएगा तब स्वामी रामदेव वैक्सीन लगवाएंगे।

More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में व्यापक व्यवस्थाएं, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
मुख्यमंत्री ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया