
हरिद्वार। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर करते हुए कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी नाबालिग ने अपनी मां के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पिता नशे का आदी है और उस पर बुरी नजर रखता है। पिछले बुधवार को जब वह घर पर अकेली थी तो शराब के नशे में चूर पिता ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंची उसकी मां ने उसे कलयुगी पिता के चंगुल से छुड़ाया।
छात्रा का आरोप है कि ऐसा कई बार हुआ है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपने हैवान पति को कई बार समझा चुकी है, लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। पीडि़ता व उसकी मां ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया