October 22, 2026

डीएम/ एसपी ने कांवड़ तथा अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल सम्पन्न हेतु मां गंगा की पूजा-अर्चना की


हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन तथा गंगा सभा के पदाधिकारियों- अध्यक्ष श्री गंगा सभा श्री नितिन गौतम, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ ने मंगलवार को हरकीपैड़ी स्थित ब्रह्मकुण्ड पर श्रावण मास कांवड़ मेला-2023 तथा सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के सकुशल व निर्विघ्न सम्पन कराने की कामना करते हुये पतित पावनी मां गंगा की पूजा-अर्चना, दुग्धाभिषेक तथा आरती करते हुये मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह आदि का हरकीपैडी स्थित श्रीगंगा सभा कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल, सभापति श्रीगंगा सभा श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, श्री उज्जल पण्डित, श्री सौरभ सिखोला, श्री वीरेन्द्र कौशिक, श्री अवधेश कौशिक, श्री देवेन्द्र पटपर, श्री मनोज झा, सीआरपी के कमाण्डेंट श्री वीकेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट श्रवण लाल मीणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, तहसीलदार सुश्री रेखा आर्य सहित पुलिस, प्रशासन तथा श्रीगंगा सभा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

You may have missed