
हरिद्वार। इस बार कई साल बाद इंद्रदेव परसन्न हुई जब कावड़ मेले में ऐसी वर्षा देखने को मिली। कावड़ मेला अपनी चरम सीमा की ओर बढ़ रहा है । आज भारी बरसात के बाद एसएसपी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स ने जटवाड़ा पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग का पैदल दौरा कर कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसएसपी अजय सिंह एवं पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कावडि़यों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। एसएसपी अजय सिंह ने इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स को भी लगातार ट्रैफिक आगे बढ़ाने एवं हाईवे पर किसी भी स्थान पर वाहनों को खड़ा ना होने देने के निर्देश दिए।

More Stories
विश्व के सबसे बड़े पारदेश्वर महादेव स्थापना महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत डिजिटाईज