
हरिद्वार। श्री गणेश जोशी, मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण ने विगत रविवार को जनपद हरिद्वार के जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुये सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण को जनपद हरिद्वार में जल भराव के कारण किसानों को हुये नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को डाम कोठी में श्री दीपेन्द्र चैधरी, सचिव कृषि, कृषक कल्याण उत्तराखंड ने आपदा से क्षति के संबध में संबधित अधिकारियों की एक बैठक ली तथा अधिकारियों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण शुक्रवार को जल भराव वाले क्षेत्रों में कृषि को हुये नुकसान का जायजा लेने के लिये अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, स0 गन्ना आयुक्त श्री शैलेन्द्र, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया