
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के सख्त निर्देश-कि जहां पर भी जल भराव आदि की स्थति हैं वहां पर मच्छर-मक्खी जनित बीमारियों से बचाव हेतु ब्लीचिंग, दवा का छिड़काव शीर्ष प्राथमिकता से करने के क्रम में बृहस्पतिवार को विकास खंड बहादराबाद, खानपुर, भगवानपुर आदि की ग्राम पंचायतों में जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छर मक्खी जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायतों द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव करते हुए लोगो को सावधानी बरतने के बारे में सजग किया गया।
जल भराव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग तथा कीटनाशकों का छिड़काव मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त एवं डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश