October 22, 2026

मुख्यमंत्री से सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

You may have missed