
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर के सुभाष नगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितांें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर के सुभाष नगर गली नं. 1 स्थित मकान से 17 अगस्त को अज्ञात चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, बिजली बोर्ड, समरसेबल, स्टार्टर तथा कार्यालय पर लगी एक विंडो एसी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। जिसके संबंध में नीतू चौहान पत्नी सुरेंद्र सिंह चौहान निवासी मोहल्ला चाकलान धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर ने तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।
एसएसपी ने चोरी के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा के निर्देशन में टीमें गठित कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फाउंड्री गेट से धीरवाली को जाने वाले कच्चे रास्ते से तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पंकज पुत्र विनोद कुमार निवासी गुघाल मंदिर के सामने ज्वालापुर हरिद्वार, शाहरुख पुत्र निसार निवासी मोहल्ला पावधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
कुम्भ-2027: मेलाधिकारी ने हर की पैड़ी एवं रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण