
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत बाल्मीकि बस्ती रोड निकट दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने गंगनहर की झाडि़यों में गौकशी की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर 3 कुंतल गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद करते हुए 03 आरोपितों को धर दबोचा। जबकि 2 आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 02 मोटर साइकिल जब्त की गई। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम इरफान पुत्र रशीद, हसीन पुत्र इरफान निवासीगण रथेडी थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार व सोनू पुत्र हनीफ निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार बताए। जबकि आरोपितों के दो साथी शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र कालू, परवेज उर्फ अल्लाह दिया पुत्र निसार निवासीगण मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित